Breaking News

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने फूंका पीएम मोदी का पुतला।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने फूंका पीएम मोदी का पुतला।

मालपुरा –

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यवाह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को केन्द्र सरकार के इशारे पर प्रर्वतन निदेशालय व्दारा अनावश्यक रूप से पूछताछ के नाम पर परेशान करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालपुरा के तत्वावधान में व्यास सर्किल पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा,शहर अध्यक्ष इशाहक नकवी, किसान नेता किशन फगोडिया, जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर, पूर्व सरपंच धनश्याम गुर्जर, पूर्व जिला उप प्रमुख अवधेश शर्मा,विवेक व्यास,गीता वालिया, कांग्रेस प्रवक्ता कैलाश गुर्जर,सुरेश शर्मा,सहवृत पार्षद नरेन्द्र फुलवारिया,पूर्व पार्षद गजेन्द्र बोहरा, नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद हनीफ, विधि मानवाधिकार अध्यक्ष एड.रईस नागौरी, सेवा दल अध्यक्ष रामलाल फौजी, कन्हैया लाल सैनी,तेजपाल गोयर, प्रेमचंद सैनी, अब्दुल हमीद, गोपाल ढेटाणी, पूर्व सरपंच रामअवतार शर्मा, बुद्धिप्रकाश टेलर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालपुरा द्वारा केन्द्र की दमनकारी नीतियों के विरोध,अग्निपथ योजना हटाया देश बचाओ में गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन कर विरोध किया गया।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा के नेतृत्व में डाक बंगला से व्यास सर्किल मालपुरा तक रैली निकालकर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया।

Check Also

विकास का पर्याय बनी मालपुरा विधानसभा, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में लिखी जा रही प्रगति की स्वर्णिम गाथा

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor विकास का पर्याय बनी मालपुरा विधानसभा, मंत्री कन्हैयालाल …