Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल का किया स्वागत।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल का किया स्वागत।

जयपुर – 23 मई 2022 सोमवार

अखिल भारतीय वैश्य महासंघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल के जयपुर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मुरलीपुरा में स्तिथ मिंकु रेस्टोरेंट में फूल माला व साफा पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्तल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर संघठन को मजबूती प्रदान करनी है।
प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलवाते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश में संगठन को और अधिक किस तरह से मजबूत और विस्तृत बनाया जाए। इसको लेकर आगामी दिनों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ,राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीराम अग्रवाल, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुनीता साबू , महिला महामंत्री नीलम अग्रवाल, प्रदेश सचिव अमित बाहेती, श्याम अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, मुकेश सिंघल व अन्य सदस्य व अथिति
उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …