Breaking News

जयकिशनपुरा में अन्त्योदय खिलौना बैंक का विस्तार।

जयकिशनपुरा में अन्त्योदय खिलौना बैंक का विस्तार।

पीपलू

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयकिशनपुरा में अन्त्योदय खिलौना बैंक का विस्तार किया गया। प्रधानाध्यापक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि खिलौना बैंक का विस्तार मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी रामभजन गुर्जर, सरपंच गिर्राज प्रजापत, पंचायत पदेन प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी पन्नालाल वर्मा के हाथों किया गया।

अन्त्योदय प्रेरक दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि अन्त्योदय खिलौना बैंक में अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई संस्थापक महेंद्र मेहता ने तीन दर्जन से अधिक खिलौने उपलब्ध करवाएं है। जिसमें राॅकेट प्लेनेट, चेस, मास्टर मैथ्स, वर्ड बिल्डिंग, सेंटेंस मास्टर, पजल्स, एनिमल फैमिली, पाॅजिशनस वर्ड, एजुकेशनल एनर्जी किट, एजुकेशनल इलेक्ट्रॉ, फेशन लूम, साहित्य बुक, रंग, क्ले, मैजिक बीड, स्पिन, केंडी क्राफ्ट, क्लासिकल मैजिक शो, डोरीमोन पजल, क्रोस वर्ड, साॅफलेंड यार्ड, सांप सिड्ढी, सुपर जंपर लूडो, गेसिंग गेम, बिजनेस, इंजीनियरिंग सिस्टम, दस का फन, ब्रासलेट, वर्ड पावर, फिजिक्स सिस्टम, फन फोर, कार, ट्रक, टेडी, क्राफ्ट सहित तीन दर्जन से अधिक शैक्षणिक,

मनोरंजन, खेल के खिलौने उपलब्ध करवाएं है। मेहता ने दो वर्ष पहले विद्यालय में दो दर्जन शैक्षणिक खिलौने निःशुल्क उपलब्ध करवाकर अन्त्योदय खिलौना बैंक स्थापित किया था।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामभजन गुर्जर ने बताया कि खेल खेल में बच्चे अधिक सीखते हैं। इन शैक्षणिक खिलौनों से विद्यार्थियों में सृजनात्मक, रचनात्मक विकास होगा। इस मौके शिक्षक मोहनलाल गुर्जर, मोरपाल गुर्जर, लिपिक मनमीत सिंह राजावत उपस्थित थे।

Check Also

सामूहिक योगाभ्यास कर ‘पहला सुख निरोगी काया’ का दिया संदेश 

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में …