Breaking News

राजस्व वसूली अभियान के दौरान 42 विद्युत कनेक्शन किए विच्छेद।

राजस्व वसूली अभियान के दौरान 42 विद्युत कनेक्शन किए विच्छेद।

 

पीपलू –

पीपलू उपखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में गुरुवार को बकाया राजस्व वसूली अभियान के दौरान 42 विधुत कनेक्शन विच्छेद किए गए।

सहायक अभियंता आर.डी. मीना ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में सोहेला,बगड़ी ,जौला, डारडा तुर्की,सिसोला,अनवरपुराखेड़ा फीडरों पर बकाया वसूली टीम के कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार भोपारिया के नेतृत्व में फिडर इंचार्ज नईम खान

धनराज सैनी रणजीत सिंह विकास धारा सिंह,अनीश ने अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के बकाया राशि के 245000 जमा किए तथा 202000 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।

सहायक अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में राजस्व वसूली हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है बिजली का बिल जमा नहीं कराने वाले का कनेक्शन काट दिया जाएगा

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …