Breaking News

बढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला।

बढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला।

मालपुरा –

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी द्वारा देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ संसदीय क्षेत्र अमेठी में जन जागरण यात्रा की शुरुआत की गई।

उसी क्रम में आज मालपुरा विधानसभा में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर शूरा के नेतृत्व एवं विधानसभाध्यक्ष आकाश शर्मा की अध्यक्षता में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ सावरकर सर्किल से कोर्ट परिसर तक पैदल मार्च निकाला कर उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया ।
इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गजेन्द्र जैन, पूर्व लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस गजेन्द्र बोहरा,
राजस्थान युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश सह समन्वयक नरेन्द्र फुलवारिया,

युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष महेन्द्र शेरावत, पार्षद प्रतिनिधि गोविन्द फुलवारिया, राधे डोई, नरेश गुर्जर,रामकिशन गुर्जर,मनीष बैरवा,निर्मल पूरी, शंकर मीणा सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …