Breaking News

लावा में संविधान दिवस पर हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित।

लावा में संविधान दिवस पर हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित।

लावा –

मालपुरा उपखंड के लावा कस्बे में नेहरू नवयुवक मंडल लावा द्वारा संविधान दिवस के पावन अवसर पर एक शाम संविधान के नाम कार्यक्रम आयोजित कर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों,महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया तथा बाबा साहब को नमन कर संविधान की शपथ ली।

मंडल अध्यक्ष मनीष बैरवा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाल कर संविधान के बारे में लोगों को बताया तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कानून के

बारे में लोगों को जानकारी दी और सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के बारे में सभी से आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व कृषि मंडी डायरेक्टर जगदीश प्रसाद सिंघाडिया,सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान बैरवा, मंडल सचिव जीतराम बैरवा, मंडल सदस्य व महिलाएं तथा बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …