Breaking News

व्हील चेयर पाकर निशा का खिल उठा चेहरा।

व्हील चेयर पाकर निशा का खिल उठा चेहरा।

पीपलू-

क्षेत्र के राउमावि नानेर की हैंडिकैप्ड कक्षा 1 की बालिका निशा प्रजापत को अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई की पहल पर उदयपुर मैत्री संघ के सदस्यों द्वारा व्हील चेयर दी गई।
अन्त्योदय प्रेरक शिक्षक यतीन्द्र सिंह खंगारोत ने बताया कि बालिका निशा

को व्हील चेयर पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह सोलंकी, सरपंच मदन लाल जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि महेंद्र जाट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल भंवरिया, प्राचार्य राधेश्याम नायक,

पासरोटिया सरपंच शंकरलाल सैनी, एवं एसडीएमसी सदस्य की उपस्थिति में दी गई। उन्होंने बताया कि उदयपुर मैत्री संघ से जुड़े भामाशाह मुम्बई निवासी प्रताप जैन, बी.एल. जैन, सुंदर कटारिया ने यह व्हील चेयर उपलब्ध करवाई है।

अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई के महेंद्र मेहता को जीवदया मिशन के तहत जिला प्रभारी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय ने हैंडिकैप्ड नानेर की निशा प्रजापत की जानकारी उपलब्ध करवाई थी।

निशा के पिता रामजीलाल प्रजापत ने बताया कि वह निशा के लिए व्हील चेयर मिलने से खुश हैं। यदि सरकार एवं अन्त्योदय फाउंडेशन से उसका उपचार करवाने में भी सहयोग मिलता है, तो उसकी बेटी को वह उच्च शिक्षा दिलवाने का सपना संजोए हुए है।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …