Breaking News

भाजपा की राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला 19 अगस्त को मालपुरा में।

भाजपा की राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला 19 अगस्त को मालपुरा में।

मालपुरा –भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया एवं टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा के निर्देश पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के टोंक जिला संयोजक डॉ अंकित जैन ने जिले के समस्त 25 मंडलों में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए ।

इन सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवको को कोरोना रोकथाम के जरूरी उपायों के प्रशिक्षण के लिए 19 अगस्त को सुबह 11 बजे रेखा देवी फार्म हाउस पर मालपुरा में कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के टोंक जिला संयोजक डॉ अंकित जैन ने बताया कि कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, विधायक कन्हैया लाल चौधरी, अशोक सेनी भाजपा प्रदेश मन्त्री , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ,प्रधान सकराम चोपड़ा, चैयरमैन सोनिया मनीष सोनी,बीसीएमओ मालपुरा डॉ संजीव चौधरी, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, रामनिवास गुर्जर, प्रभु बाडोलिया ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गालव , एडवोकेट रवि कुमार जैन , एडवोकेट राजकुमार जैन, अभियान के सहसंयोजक जितेन्द्र चौधरी, ज्योति व्यास , आईटी प्रभारी लोकेश गुप्ता सहित जिले के सभी मंडलो की स्वास्थ्य स्वयंसेवक टीम मौजूद रहेगी।

Check Also

राज्य सरकार का बजट 2025 – 26 अंत्योदय और सर्वसमावेशी विकास पर हैं केंद्रित : केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor राज्य सरकार का बजट 2025 – 26 अंत्योदय …