Breaking News

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन – युवाओं ने लगाई दौड़।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन – युवाओं ने लगाई दौड़।

दिनांक 13 अगस्त 2021को
स्थान – मालपुरा (टोंक)

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के नेहरू युवा केन्द्र टोंक के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के मार्गदर्शन में जिलेभर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर मालपुरा द्वारा 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दौड़ में युवा-युवतिओं ने भाग लिया। युवा वर्ग में प्रथम स्थान दिलखुश वर्मा, द्वितीय स्थान अहसान खान नागौरी एवं युवती वर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी हरिजन, व्दितीय स्थान काजल बैरवा ने प्राप्त किया। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने युवा सदस्यों को प्रेरित करते हुए खेलकूद के फायदे बताए।
मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, एनवाईवी मुकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष गोविन्द फुलवारिया,सचिव गिरधारी ठागरिया ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान भानू प्रताप, कुलदीप वर्मा , निर्मल, आशीष आदि उपस्थित रहे हैं।

Check Also

डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों की चमक में छिपे सवाल, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों …