Breaking News

प्रदेश की पहली महिला डी जी नीना सिंह का किया गया सम्मान।

प्रदेश की पहली महिला डी जी नीना सिंह का किया गया सम्मान।

जयपुर –
तारा ज्योतिष साधना केंद्र के अध्यक्ष पंडित डॉ. रविंद्र आचार्य अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता व प्रमोद भारद्वाज
अध्यक्ष सिविल लाइन विधान सभा,
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने पुलिस मुख्यालय जयपुर में नीना सिंह महानिदेशक सीआईडी सीबी का भव्य सम्मान किया। उनके नए पदभार ग्रहण करने पर बाबा श्याम का दुपट्टा देकर श्याम कलम देकर सम्मानित किया। नीना सिंह का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है कई बातों पर चर्चा हुई।

प्रमोद भारद्वाज अध्यक्ष सिविल लाइंस विधानसभा अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने बताया कि राज्य की पहली महिला डीजी बनी नीना सिंह 1989 बैच की IPS नीना सिंह उत्कृष्ट पुलिस पदक से सम्मानित हो चुकी है। USA से हावर्ड यूनिवर्सिटी पूरी पढ़ाई की है यह एक गौरव की बात है। उनका सम्मान करके हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं साथ में स्टाफ का सम्मान किया।
कैलाश जिंदल DY.S.P नरेंद्र कुमार DY.S.P दौलत राम C.I डॉ. संध्या यादव DY .S.P चरणजीत आहूजा निजी सचिव को बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर श्याम कलम देकर सम्मानित किया। इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Check Also

स्पीड पोस्ट से पहुँचा सनसनीखेज आरोपपत्र, पालिका अध्यक्ष – ईओ – बाबू पर 65 लाख के राजकोषीय नुकसान व घूसखोरी के गंभीर आरोप

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor स्पीड पोस्ट से पहुँचा सनसनीखेज आरोपपत्र, पालिका अध्यक्ष …