Breaking News

पूर्व पालिकाध्यक्ष का छत्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन।

पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा महावीर नामा ने छत्रेश्वर मन्दिर प्रांगण में मनाया जन्मदिन।

मालपुरा-

नगर पालिका मालपुरा की पूर्व पालिकाध्यक्ष का जन्मदिन कल बम्ब तालाब पर स्थित छत्रेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में मन्दिर विकास समिति व आमजन ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने सबसे पहले भगवान शिव की आराधना की व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने केक काटकर बच्चों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां बाँटी। वही पूर्व पालिकाध्यक्ष के पति महावीर नामा ने मुँह मीठा करवाकर दी जन्मदिन की बधाई।वही मन्दिर विकास समिति के सदस्यों ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा महावीर नामा का सम्मान।
आशा महावीर नामा ने मन्दिर समिति व आमजन का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंदिर विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …