Breaking News

धर्मनगरी डिग्गी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत।

मालपुरा – राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया धर्मनगरी डिग्गी में।

आज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धर्मनगरी डिग्गी पहुँचे।

डिग्गी पहुँचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान टोंक जिले के भाजपा के कई दिग्गज नेता भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई करने डिग्गी पहुँचे।

डिग्गी पहुँच कर सतीश पूनिया ने डिग्गी कल्याण जी महाराज के दर्शन कर के प्रदेश की खुशहाली की कामना की। तथा बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इस दौरान मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी,जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, मालपुरा पंचायत समिति प्रधान सकराम चोपड़ा, टोंक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मालपुरा सुभाष गालव, पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजयवर्गीय, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सोनी,भाजपा कार्यकर्ता बच्छराज गुर्जर, योगेश गुर्जर,सुरेंद्र सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …