Breaking News

ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित।

ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में प्रथम आने पर अर्नव सिंह  को टोंक जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित।

टोंक (मालपुरा) –

ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अर्नव सिंह प्रजापति को गुरुवार को टोंक कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने सम्मानित किया। टोंक जिला कलेक्टर ने अर्नव सिंह को अपनी कुर्सी पर बिठा कर उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि युवा केन्द्र टोंक व नेहरू नवयुवक मंडल बृजलाल नगर मालपुरा ने सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 8 वर्षीय अर्नव सिंह प्रजापति पुत्र हरिशंकर प्रजापति को प्रमाण पत्र प्रदान कर समानित किया था।
अर्णव सिंह प्रजापति ने 30 जून 2021 को छत्रेश्वर महादेव मंदिर मालपुरा में आयोजित दो दिवसीय बालक – बालिका योग प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया था। जिसमें अपने योग कला से कार्यक्रम में भाग ले रहे बालक बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने।
8 जून को नेहरू युवा केन्द्र टोंक से सम्मान प्राप्त करने के बाद अर्णव ने जिला कलेक्टर से मिलने की इच्छा व्यक्त की। जिसके बाद अर्णव के पिता हरिशंकर प्रजापति बच्चे को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय टोंक पहुंचे। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने अर्नवसिंह को अपनी कुर्सी पर बिठाकर प्रसंशा की व उत्साहवर्धन किया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …