Breaking News

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन दी श्रद्धांजलि।

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर  किया नमन दी श्रद्धांजलि

दिनांक 4 जुलाई 2021 को
मालपुरा, टोंक

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र टोंक के नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर एवं उड़ान मानव सेवा समिति मालपुरा के संयुक्त तत्वाधान में महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उड़ान मानव सेवा समिति अध्यक्ष गजेन्द्र बोहरा ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया।
मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा है कि स्वामी जी का ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर गिरधारी ठागरिया, गोविन्द फुलवारिया, भानू प्रताप ठागरिया, मोहित ठागरिया, आशीष वर्मा, निर्मल वर्मा आदि युवा उपस्थित रहे हैं।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …