अब तक लगे वैक्सीनेशन शिविर में एक दिन में एक जगह सबसे अधिक 401 वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया।
मालपुरा-
श्री राम सेवा परिवार संस्थान व चिकित्सा विभाग मालपुरा के सहयोग से आयोजित वैक्सीनेशन शिविर विजयवर्गीय सेवा सदन में सम्पन्न हुआ। जिसके अन्तर्गरत 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के को वैक्सीन लगाई गई।
शिविर में कुल 401 टीके लगवाए गए। जो मालपुरा में लगे शिविर स्थलों में से एक दिन में एक ही जगह लगने वाले वेक्सीनेशन में सबसे ज्यादा है।शिविर में नगर पालिका मालपुरा चेयरमैन सोनिया सोनी, पार्षद नेहा दिनेश विजयवर्गीय, ललिता सिन्धी का श्री राम सेवा परिवार संस्थान मालपुरा के कार्यकर्ताओं ने तुलसी का पौधा लगा हुआ गमला भेंट करते हुए सम्मान किया।
वैक्सीनेशन शिविर में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी ए एन एम उमा सिस्टर, वैक्सीन डाटा ऑपरेटर दिनेश वर्मा, मेल नर्स बन्नालाल, पीयूष सहित अन्य स्टाफ का
राम सेवा परिवार संस्थान मालपुरा के दिनेश विजय, गणेश टेलर, गोरधन सोनी, गोवर्धन शर्मा ने सेनेटाइजर ओर तुलसी का पौधा लगा हुआ गमला भेंट किया। आज 400 वैक्सीन के आंकड़े तक पहुँचाने वाले सभी कर्मयोगियों का भी श्री राम सेवा परिवार संस्थान मालपुरा की ओर से धन्यवाद आभार किया गया।
ए एन एम उमा सिस्टर, डाटा ऑपरेटर दिनेश वर्मा, पीयूष, बन्नालाल, अभिषेक पाराशर, संजय विजयवर्गीय, सुरेन्द्र सिंह कम्प्यूटर वाले, संजय भट्ट, जानम जैन टोरडी वाले, शिवम शर्मा, एवं कृष्ण अवतार पाराशर का आभार जताते हुए सम्मान किया गया। इन सभी ने सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तो शिविर में पूरी जिम्मेदारी के साथ
व्यवस्थाओं से जुड़कर कार्य करते हुए सहयोग प्रदान किया। सभी कार्यकर्ताओं का, सभी सहयोग कर्ताओं का, सभी मालपुरा वासियों का आभार जताते हुए शिविर का समापन किया गया ।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News