Breaking News

विधायक ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर का औचक निरीक्षण।

विधायक श्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर का औचक निरीक्षण

नगर (मालपुरा, टोंक)

पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन नीटू ने बताया की विधायक श्री कन्हैया लाल चौधरी ने ग्राम पंचायत नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण प्रधान सकराम चोपड़ा, बीसीएमएचओ डॉ संजीव चौधरी और डॉ नासिर को साथ लेकर किया। पीएचसी निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ राकेश एवं अन्य कर्मचारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें जल्द से जल्द विधायक मद से चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिए।
विधायक मदद से चिकित्सीय उपकरणों हेतु 15 से 20 लाख रुपए दिए एवं रु 3 लाख की लागत का सौर ऊर्जा द्वारा संचालित बोरिंग लगाया जाएगा इसके अतिरिक्त पंचायत समिति मालपुरा द्वारा 15 से 20 लाख रुपए का सिविल वर्क भी करवाया जाएगा। जल्दी ही हॉस्पिटल को विधायक मद से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, जनरेटर, वाशिंग मशीन, बेबी वार्मर, व्हीलचेयर, ड्रेसिंग टोली, स्ट्रैचर, इलेक्ट्रॉनिक संक्शन मशीन, पोर्टेबल नेबुलाइजर, बेड साइड लॉकर, वेटिंग चेयर, आरओवाटर की मशीन, मैनुअल बीपी इंस्ट्रूमेंट, टेबल टॉप पल्स ऑक्सीमीटर एवं अन्य चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …