Breaking News

चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर जरूरतमन्दों को भोजन व बच्चों को वितरित की चॉकलेट।

चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर जरूरतमन्दो को भोजन,बच्चों में बांटे चाकलेट

मालपुरा – (टोंक)
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र टोंक के नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर के द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. श्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि लाक डाउन के बीच सादगी पूर्वक मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद जरूरत मदों को भोजन, बच्चों में चाकलेट आदि का वितरण किया।

पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। हम लोगों ने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गोविन्द फुलवारिया, गिरधारी ठागरिया, दिनेश प्रजापत, राजकुमार, जीतेन्द्र सुकरिया, अजय, दौरान इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …