Breaking News

मालपुरा शहर का बाजार फिर बना दरिया, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी जनता की परेशानी

मालपुरा शहर का बाजार फिर बना दरिया, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ी जनता की परेशानी
मालपुरा (टोंक)। मालपुरा शहर में, एक बार फिर बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल कर रख दी है। गुरुवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर का प्रमुख बाजार दरिया में तब्दील हो गया। नवीन मंडी, महावीर मार्ग और सिंधी कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में बरसात का पानी दुकानों और मकानों में घुस गया। जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश के बाद जलभराव की स्थिति ऐसी बनी कि, दुपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। कई वाहन पानी की हिलोरों से फिसल कर गिरते नजर आए। व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गईं और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नालों की सफाई और पानी की निकासी को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। जिससे जनाक्रोश और भी बढ़ गया है। नागरिकों ने पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताई और शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …