Breaking News

मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पर लगाये गए आरोप निराधार : सुनील भारत

मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पर लगाये गए आरोप निराधार : सुनील भारत

टोडारायसिंह (टोंक)। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुनील भारत ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी द्वारा कल दिनांक 15 जून को राजस्थान सरकार के मंत्री एवं स्थानीय विधायक कन्हैया लाल चौधरी पर जमीन हडपने एवं भूमाफिया बनने का आरोप लगाया है, जो सरासर निराधार है। मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि घासी लाल चौधरी स्वयं दुष्प्रचार का आरोपी है और जमानत पर बाहर है। घासी लाल चौधरी टोडारायसिंह का सामाजिक सौहाई बिगाडने का प्रयास नहीं करे। अगर दुबारा आरोप लगाने का प्रयास किया तो भाजपा बर्दशास्त नहीं करेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री संत कुमार जैन पर भी अभद्र भाषा का उपयोग किया है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सन्त कुमार जैन, पूर्व जिला महामन्त्री एवं प्रधान प्रतिनिधि रामचन्द्र गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी, भाजपा टोडारायसिंह मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत, मोर मण्डल अध्यक्ष राजेश मीणा, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, पूर्व महामंत्री प्रहलाद चावला, पूर्व महामंत्री जगदीश प्रसाद सैनी, पूर्व महामन्त्री करुणानिधि शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि चंदू सैनी, शहर महामंत्री सुरेश जगरवाल समेत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री पर लगाये गये आरोपो की कडी निन्दा की है।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …