Breaking News

फायरिंग प्रतियोगिता में अंजलि खत्री ने जीता गोल्ड मेडल

फायरिंग प्रतियोगिता में अंजलि खत्री ने जीता गोल्ड मेडल

मालपुरा (टोंक)। प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी जयपुर की ओर से 12 मई से एनसीसी वार्षिक शिविर का जयपुर में आयोजन शुरू होकर बुधवार को समापन हुआ। जिसमें विद्यालय वर्ग (छात्रा) की फायरिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। राउमावि मालपुरा की केडेट अंजलि खत्री ने इस फायरिंग प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन कर छात्रा वर्ग की सम्पूर्ण केम्प की प्रथम विजेता रही।

इस उपलब्धि पर कैम्प कमांडेंट कर्नल एस. चंद्रशेखर ने गोल्ड मेडल पहनाकर अंजलि को सम्मानित किया। साथ ही छात्र वर्ग की फायरिंग प्रतियोगिता में मालपुरा विद्यालय का ही केडेट दीपेंद्र चौधरी ने दूसरा स्थान बनाया और सिल्वर मेडल से सम्मानित हुआ। उधर स्वयं के विद्यालय का बेस्ट ड्रिल केडेट सुमित वर्मा चुना गया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता, विद्यालय के एनसीसी द्रूप कमांडर कपिल जांगिड़ एवं समस्त स्टाफ कार्मिको ने केडेट्स को शुभकामनाएं प्रेषित की और भविष्य में भी विद्यालय का नाम इसी तरह रोशन करे आशीर्वाद प्रदान किया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …