Breaking News

नहीं थमा नवनियुक्त कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का विरोध, कोंग्रेसिजन कल मिल सकते हैं आलाकमान से

नहीं थमा नवनियुक्त कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का विरोध, कोंग्रेसिजन कल मिल सकते हैं आलाकमान से

मालपुरा (टोंक) – नवनियुक्त कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का विरोध निरन्तर जारी। नहीं थमा ब्लॉक अध्यक्ष का विरोध। कोंग्रेसिजन लगातार कर रहे हैं विरोध। कोंग्रेसिजन कल मिल सकते हैं आलाकमान से। उल्लेखनीय है कि मालपुरा कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गोगाराम जाट को पीसीसी द्वारा नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद से ही लगातार स्थानीय कोंग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम जाट का विरोध किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो नवनियुक्त कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम जाट के पदभार ग्रहण समारोह में कुछ स्थानीय कोंग्रेसी पदाधिकारियों ने केवल पार्टी प्रोटोकॉल के तहत पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत की थी। स्थानीय कोंग्रेसिजन कल नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के विरोध में आलाकमान से मिलकर पद विमुक्त करने की मांग कर सकते हैं।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …