Breaking News

डॉ. अंकित जैन ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को दी बधाई

डॉ. अंकित जैन ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को दी बधाई
मालपुरा (टोंक)। बीजेपी संगठन पर्व के तहत संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद चंद्रवीर सिंह चौहान को भाजपा का नया ज़िलाध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। जिसके बाद उनके निर्वाचन की घोषणा की गई। चौहान के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला व दुपटटा पहननाकर बधाई दी। वहीं जिला आयोजना समिति सदस्य व नगर पालिका पार्षद डॉक्टर अंकित जैन ने टोंक पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …