Breaking News

सिकोईड़िकोन संस्था ने समन्वयक बैठक का किया आयोजन

सिकोईड़िकोन संस्था ने समन्वयक बैठक का किया आयोजन
मालपुरा (टोंक)। सिकोईड़िकोन संस्था मालपुरा द्वारा सरकारी अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवम जन संगठनों के साथ समन्वयक बैठक महेश सेवा सदन मालपुरा में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में मालपुरा ब्लॉक से पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य किशन लाल बैरवा ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लेकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। रिंडलिया महिला सरपंच ने अपने अनुभव से उपस्थित लोगों को बालिकाओं से सम्बंधित शारीरिक विषय पर भी अपने विचार रखे। कल्याण किसान सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मोरला ने सिकोइडिकोन संस्था के संयुक्त योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। सिकोईडिकोन संस्था शाखा प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने वर्तमान में पांच ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सामाजिक जन संगठनों से गोपाल मिश्रा राजीविका से ज्ञान सिंह एवं सिकोईडीकोन संस्था उपनिदेशक डॉ आलोक व्यास ने बताया कि सरकारी अधिकारीयों, एवं जनप्रतिनिधियो के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्यक्रम में विशेष रूप भागीदारी निभाने के बारे विस्तार से अपने विचार रखे। बैठक में किसान महासंघ के सदस्य कैलाशचंद गुर्जर ने किसान महासंघ से संबंधित सभी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था समन्वयक सत्यनारायण योगी, मोहन मीणा, कंप्यूटर टीचर ममता यादव, स्वास्थ्य मित्र सखी सुमन वैष्णव ने किशोरी बालिकाओं से सम्बंधित जानकारी दी।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …