Breaking News

सात दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

सात दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

मालपुरा (टोंक)। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर और केड फाउंडेशन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में “व्यावसायिक भेड़-बकरी एवं खरगोश पालन” पर 13वां सात दिवसीय प्रशिक्षण (25 से 31 दिसंबर, 2024) कार्यक्रम अविकानगर संस्थान में हुआ संपन्न हुआ। इसमें 8 राज्यों (राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात) के 45 पशुपालकों (39 पुरुष एवं 6 महिलाएं) ने भाग लेकर पशुओ की नस्ल, पोषण, स्वास्थ्य, चारा, दाना, आवास प्रबंधन पर विभाग वैज्ञानिको ने प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने सभी को सम्बोधित कर प्रमाण पत्र वितरित किए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयक डॉ. अमरसिंह मीना और डॉ. दुष्यन्त कुमार शर्मा द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. अमर सिंह मीना ने दी जानकारी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …