Breaking News

मालपुरा को जिला मुख्यालय बनाने के अतिरिक्त कोई भी परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा – विधायक कन्हैया लाल चौधरी

मालपुरा को जिला मुख्यालय बनाने के अतिरिक्त कोई भी परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा – विधायक कन्हैया लाल चौधरी
मालपुरा (टोंक) – मालपुरा को जिला बनाने की पुरजोर मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व आमजनता के द्वारा की जा रही है। आज भारतीय जनता पार्टी मालपुरा द्वारा शहर अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जैन के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मालपुरा को ही जिला बनाया जाए केकडी को नहीं। वहीं कांग्रेस विधायक रघु शर्मा के वायरल वीडियो के बाद मालपुरा की जनता में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त हो गया है। आमजनता द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भड़ास निकाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि केकड़ी से कांग्रेस के विधायक रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर केकड़ी को जिला बनाने की मांग की है। जिसके लिए विधायक शर्मा ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। केकडी विधायक रघु शर्मा के वायरल वीडियो के बाद मालपुरा की जनता का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में विधायक रघु शर्मा यह कहते हुए नजर आ रहे है कि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा द्वारा केकड़ी को जिला बनाने का समर्थन करते हुए मांग पत्र सौंपा है। जनाक्रोश को देखते हुए वहीं कोंग्रेस ब्लॉक कमेटी मालपुरा द्वारा आनन फानन में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी मालपुरा को आज ज्ञापन सौंपकर मालपुरा को जिला बनाने की माँग की गई है।  वहीं मालपुरा टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र मालपुरा- टोडारायसिंह के साथ अब तक तो देखने में आ रहा था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। परन्तु अब स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा व्यवहार भी समझ से परे है।
सोशल मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कुछ कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के द्वारा मालपुरा को जिला मुख्यालय बनाने की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया से पता चला है कि कांग्रेस के वर्तमान जन प्रतिनिधियों एवं वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा लिखित में केकडी को नवीन जिला बनाया जाकर मालपुरा को शामिल करने का मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय को दिया गया है।
सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पदाधिकारियों का बर्ताव भी बड़ा आश्चर्यजनक है। सबसे पहले मालपुरा कांग्रेस अपनी स्थिति जनता के सामने स्पष्ट करें मालपुरा को जिला मुख्यालय बनाने की मांग पर रूख क्या है ? केकड़ी से मसूदा और मालपुरा लंबी लाईन के रूप में जुड़ते है जो न्याय संगत नहीं है। इसके विपरीत यदि मालपुरा को जिला बनाया जाकर उसमें केकडी टोडारायसिंह, फागी और दूदू को जोडा जाए तो उचित होगा। गहलोत सरकार के द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में आज तक एक भी जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई। यदि नवीन जिले बनाये गये तो पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय में बनाए गए थे। मालपुरा को नवीन जिला बनाने के अतिरिक्त यदि राजनीतिक फायदे के लिए मालपुरा के वर्तमान स्वरूप से छेड़छाड़ की गई तो इसके विरूद्ध मालपुरा का जन मानस संघर्ष का रूख अख्तियार करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। यदि परिवर्तन किया जाता है तो यह किया जाए कि टोंक जिले को अजमेर के बजाय जयपुर संभाग से जोडा जाए।
विधायक चौधरी ने राज्य सरकार से निवेदन करते हुए कहा  कि मालपुरा को जिला मुख्यालय बनाने के अतिरिक्त कोई भी परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा। यदि ऐसा किया जाता है तो पूरे विधानसभा क्षेत्र का बच्चा-बच्चा आंदोलन का रूख अख्तियार करेगा और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …