Breaking News

निकाय चुनाव नजदीक, भाजपा सक्रिय-कांग्रेस में पसरा सन्नाटा

निकाय चुनाव नजदीक, भाजपा सक्रिय-कांग्रेस में पसरा सन्नाटा

मालपुरा (टोंक)। हाल ही में सम्पन्न हुए नगरीय उपचुनाव में करारी हार झेलने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंथन से मानो कतराते नज़र आ रहे हैं। उपचुनाव परिणामों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले नेता अब खुद ही सवालों के घेरे में हैं। जानकारों का कहना है कि जबकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव अब नजदीक हैं, ऐसे समय में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर आमजन से संपर्क मजबूत कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी न तो हार पर मंथन कर रहे हैं और न ही विपक्ष की भूमिका को गंभीरता से निभा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उपचुनाव में दोनों वार्डों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है और ब्लॉक अध्यक्ष का इस्तीफा मांगने की तैयारी तेज हो रही है।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …