Breaking News

पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने शहर का दौरा कर उठाए सवाल, कहा – “निष्क्रिय पालिकाध्यक्ष दें इस्तीफा”

पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने शहर का दौरा कर उठाए सवाल, कहा – “निष्क्रिय पालिकाध्यक्ष दें इस्तीफा”

मालपुरा (टोंक)। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशा महावीर नामा ने रविवार को टू-व्हीलर से शहर के नवीन मण्डी बाजार, गांधी पार्क और माणक चौक तक का दौरा किया। दौरे के बाद प्रेस नोट जारी कर उन्होंने वर्तमान नगर पालिका प्रशासन व पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। आशा नामा ने कहा कि शहरवासी इन दिनों भारी कष्ट झेल रहे हैं। सड़कों पर गड्डे, जगह-जगह फैली गंदगी, बंद पड़ी रोड लाइट व हाई मास्क लाइट, नालों की सफाई के अभाव में जलभराव और कचरा वाहन बंद होने जैसी समस्याओं ने नगरवासियों का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन हालातों के बावजूद पालिकाध्यक्ष और प्रशासन “कुंभकरणी नींद” में सो रहे हैं। नामा ने याद दिलाया कि नागरिकों ने उन्हें तीन बार पालिकाध्यक्ष बनाया था और उस दौरान उन्होंने सभी पार्षदों को साथ लेकर पूरे शहर में समान विकास करवाया था। वर्तमान हालात की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि “मालपुरा को विकास के नाम पर ठगा गया है।” साथ ही पूर्व पालिकाध्यक्ष ने सोनिया सोनी को नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा देने की नसीहत भी दी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …