Breaking News

आवाज दो कार्यक्रम के तहत महिलाओं, छात्राओं को किया जागरूक।

आवाज दो कार्यक्रम के तहत महिलाओं, छात्राओं को किया जागरूक।
पीपलू –
महिला सशक्तीकरण के तहत महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज द्वारा नवाचार करते हुए महिला सशक्तीकरण तथा कानूनी प्रावधानों से महिलाओं का आमुखीकरण एवं जागरूकता अभियान ‘आवाज दो’ अभियान के तहत गुरुवार को सोहेला, हाडीकलां, डारडातुर्की, मवासीपुरा, नाथड़ी, पीपलू, काशीपुरा, झिराना में रथ पहुंचा तथा कठपुतली कलाकारों के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

पीपलू के ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित ‘आवाज दो’ कार्यक्रम में कस्बे की महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी को जागरूक कर कठपुतली के माध्यम से कलाकारों ने महिलाओं व बालिकाओं को अत्याचारों से बचने की कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया।

साथ ही एंड्राइड मोबाइल एप स्पीक  अप सुरक्षा के फीचर समझाए गए। साथ ही मौके पर ही एप डाउनलोड करके कैसे आपातकालीन स्थिति में पुलिस प्रशासन की मदद ली जा सकती है।

उसके बारे में विस्तृत जानकारी महिलाओं को बालिकाओं को प्रदान की गई। थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि आज महिलाएं एवं छात्राएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।

लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं व छात्राओं में झिझक है जिसे दूर करना है। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच कविता रामबिलास सैनी, पीपलू थानाधिकारी हरिनारायण मीणा, कार्यवाहक बरोनी थानाप्रभारी जगदीश मीणा, टोक महिला थाना हेडकांस्टेबल अंजना, मधु, हेमराज,

ओमप्रकाश ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही बताया कि ऐप का दुरुपयोग या ट्राई करने के लिए प्रयोग नहीं बल्कि वास्तविकता में पुलिस की मदद चाहिए के समय ही प्रयोग करें। इस दौरान पुलिस स्टॉफ भी मौजूद रहा।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …