Breaking News

बैग व रजिस्टर देकर आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल

बैग व रजिस्टर देकर आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल

टोंक, 17 मार्च।

टोडारायसिंह ब्लॉक कि पीएचसी गणेती के स्वास्थ्य कल्याण केंद्र भांसू के एएनएम भवंर व सीएचओ राजेश सैनी ने आशा सहयोगिनी पूनम देवी, जोरावर, आनंद कंवर एवं शायरी देवी को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। एएनएम एवं सीएचओ ने बताया कि आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। साथ ही, विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर आशा सहयोगिनियों ने बताया कि एएनएम व सीएचओ द्वारा मिले पारितोषिक से उन्हें काफी संबल मिला है।

Check Also

बीसलपुर बांध से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ का शुभारंभ

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor बीसलपुर बांध से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया …