Breaking News

कृषि कार्य के वाहनों को किया जाए टोल मुक्त,अन्यथा किया जाएगा स्टेट हाइवे जाम

 

टोडारायसिंह
कृषि कार्य के वाहनों को टोल टेक्स से किया जाए मुक्त, अन्यथा किया जाएगा स्टेट हाइवे जाम।

राष्ट्रीय अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक ओबीसी बुद्धिष्ट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बहुजन समाज पार्टी के टोंक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बैरवा के नेतृव में उपखण्ड अधिकारी टोडारायसिंह रूबी अंसारी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व टोंक जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर माँग की गई कि ग्राम पंचायत मोर व इसके आसपास के 2 किमी. वाले क्षेत्र के किसानों के कृषि कार्य मे उपयोग आने वाले वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि कृषि कार्य के कारण किसानों को पेट्रोल पम्प व खेतों में आने जाने के लिए ले जाने वाले वाहनों से टोलकर्मी टोल टैक्स वसूलते हैं।तथा कभी कभी तो टोलकर्मी किसानों व ग्रामवासियों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते है। जिससे हाथापाई की नोबत तक आने की सम्भावना बनी रहती है।किसानों को देश का अन्नदाता कहा जाता है तो फिर अन्नदाता के साथ ऐसी बदसलूकी क्यों?
लक्ष्मीनारायण बैरवा ने आगे बताया कि सरकार और प्रसाशन को किसानों व ग्रामीणों की ओर से 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।अगर प्रसाशन 3 दिवस में कोई कार्यवाही नहीं करता है तो ग्राम पंचायत मोर के ग्रामीण व किसानों के द्वारा स्टेट हाइवे को जाम किया जाएगा।
यदि जाम के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी।
इस दौरान इकाई अध्यक्ष मोर मनोज कुमार माली,लेखराज, खेमराज,हेमराज,सोनू माली,मुकेश नागरा,रतन सिंह,राज कुमार,अशोक कुमार व अन्य ग्रामीण रहे उपस्थित।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …