Breaking News

जिला कलेक्टर ने डंपिंग यार्ड एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

जिला कलेक्टर ने डंपिंग यार्ड एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया
टोंक, 27 जनवरी। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने शनिवार को टोंक शहर के पास ग्राम सोरण में स्थित नगर परिषद के डंपिंग यार्ड एवं आरयूआईडीपी के 4 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा को डंपिंग यार्ड के एमआरएफ प्लांट से कचरे के रिसाइक्लिंग के टेंडर होने बावजूद संबंधित फर्म द्वारा कार्य नहीं करने को गंभीरता से लिया। उन्होंने फर्म को नोटिस जारी करने निर्देश देते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। आरयूआईडीपी के अभियंता कपिल जैन से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी ली तथा कहा कि प्लांट द्वारा फिल्टर करके जो पानी कृषि, कंस्ट्रक्शन वर्क को दिया जा रहा है। उससे सरकार को आय हो इसका प्रपोजल तैयार करें।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …