Breaking News

पेड पर युवक की लाश लटकी मिलने पर क्षेत्र में फैली सनसनी।

पेड पर युवक की लाश लटकी मिलने पर क्षेत्र में फैली सनसनी।

टोडारायसिंह –

टोडारायसिंह में पहाड़ पर पेड़ पर कल एक युवक की लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जिले के टोडारायसिंह कस्बे में पहाड़ पर जब पशु चराने गए चरवाहों ने पेड़ पर लाश लटकी देखी तो भौचक्के रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस थाने पर सूचना दी। जिस पर थानाधिकारी दातारसिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को पेड़ से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। शव की शिनाख्त रघुवीर सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह रावणा राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी टोडारायसिंह केकडी रोड के रूप में की गई। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …