Breaking News

रोटरी क्लब मालपुरा ग्रीन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

रोटरी क्लब मालपुरा ग्रीन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

मालपुरा-
रोटरी क्लब मालपुरा ग्रीन का शपथ ग्रहण समारोह रोटरी जिला प्रांतपाल रोटे. अशोक मंगल , रोटे. कामिनी माथुर , रोटे.विजेंद्र शर्मा सहायक प्रांतपाल , श्री सकराम चोपड़ा प्रधान , रोटे. सतपाल कुमावत विकास अधिकारी पंचायत समिति मालपुरा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। रोटे. जयनारायण जाट ने शपथ ली। समारोह से पूर्व जिला प्रांतपाल ने डिग्गी कल्याण जी के दर्शन कर डिग्गी स्थित कोढियो के साथ साथ जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी , टावल , साबुन का वितरण किया ।

एवम् मालपुरा में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का अवलोकन कर पंचायत समिति स्थित उद्यान में अपने नाम के अनुरूप ही अशोक का पौधारोपण किया।

समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सदस्यों का सम्मान किया गया। रोटे. राकेश कुमार जैन ने रोटरी ग्लोबल ग्रांट के तहत मालपुरा हॉस्पिटल में कराए जाने वाले कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन रोटे. अरुण काबरा ने किया। इस अवसर पर क्लब परिवार उपस्थित रहा।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …