Breaking News

विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोड़ा का किया औचक निरीक्षण।

विधायक श्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोडा का आकस्मिक निरीक्षण

सोड़ा (मालपुरा, टोंक)
पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन नीटू ने बताया की विधायक श्री कन्हैया लाल चौधरी ने ग्राम पंचायत सोडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण प्रधान सकराम चोपड़ा, बीसीएमएचओ डॉ संजीव चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि एड माधुलाल चौधरी को साथ लेकर किया। उपस्थित चिकित्सा प्रभारी अधिकारि डॉ पंकज एवं अन्य कर्मचारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें जल्द से जल्द विधायक मद से चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए बीसीएमएचओ को निर्देश दिए। जल्दी ही हॉस्पिटल को विधायक मद से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, जनरेटर, वाशिंग मशीन, बेबी वार्मर, व्हीलचेयर, ड्रेसिंग टोली, स्ट्रैचर, इलेक्ट्रॉनिक संक्शन मशीन, पोर्टेबल नेबुलाइजर, बेड साइड लॉकर, वेटिंग चेयर, आरओवाटर की मशीन, मैनुअल बीपी इंस्ट्रूमेंट, टेबल टॉप पल्स ऑक्सीमीटर एवं अन्य चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Check Also

नगर पालिका की लापरवाही पर जनता का गुस्सा फूटा ?  युवाओं ने खुद संभाली जिम्मेदारी, किया शहर का कायाकल्प!

नगर पालिका की लापरवाही पर जनता का गुस्सा फूटा ?  युवाओं ने खुद संभाली जिम्मेदारी, …