Breaking News

सोनिया सोनी को बहाल किए जाने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

सोनिया सोनी को बहाल किए जाने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।

मालपुरा-

राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा मालपुरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी को निलंबित करने के विरोध में आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम एसडीएम रामकुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर बताया कि न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर कांग्रेस शासन ने पुनः पालिकाध्यक्षा सोनिया सोनी को निलंबित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध करते है। ज्ञापन में बताया कि निलंबित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी द्वारा पालिका में किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। विभाग द्वारा कल 7 अक्टूम्बर 2022 को जारी आदेश में पत्रावलिया, कम्प्यूटर मय प्रिन्टर का जो अनाधिकृत आरोप लगाया गया है, वह निराधार है। पत्रावलियां, कम्प्यूटर मय प्रिन्टर दिनांक 12 सितम्बर 2022 को पुलिस अनुसंधान में नगरपालिका मालपुरा में ही मौजूद मिली थी। जिसकी सूचना निदेशक, जिला कलेक्टर, उपनिदेशक को दे दी गई थी।

मालपुरा जिला टोंक की नगरपालिका में अध्यक्ष पद ओ.बी.सी. महिला के लिये आरक्षित है। इस पद पर भाजपा समर्थित सोनिया सोनी निर्वाचित है। पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर गलत राजनितिक दुर्भावना से झूठी शिकायत की गई थी तथा थाना मालपुरा में एक आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाया गया था।सम्बन्धित पत्रावलिया व कम्प्यूटर मय प्रिन्ट नगरपालिका कार्यालय से अनुसन्धान अधिकरी ने बरामद किया है। जिसकी विडियों रिकॉर्डिंग है। उक्त शिकायत की जाँच हो चुकी है, तथा अध्यक्ष स्वयं ने भी अपना जवाब पेश कर दिया है। दिनांक 07.10.2022 को राजनीतिक आधार पर पूर्व की शिकायत के गलत तथ्यों को आधार बना कर भाजपा समर्थित नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी को अध्यक्ष व पार्षद पद से निलम्बित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए है।

उक्त आदेश गैर कानूनी व राजनीतिक दुर्भावना से जारी किया गया है। राजनीतिक आधार पर कांग्रेस सरकार भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जबरन गलत आधार बनाकर पद से हटा कर प्रजातान्त्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। उक्त प्रकरण व कार्यवाही की मालपुरा की जनता कडे शब्दो में भर्त्सना व निन्दा करती है।

वहीं वर्तमान निलंबित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा पालिका में किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। यदि विभाग चाहे तो यह जांच करने के लिये स्वतन्त्र है एवं विभाग द्वारा 7 अक्टूम्बर 2022 को जारी आदेश में पत्रावलिया, कम्प्यूटर मय प्रिन्टर का जो अनाधिकृत आरोप मुझ पर लगाया गया है वह निराधार है। सोनी ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग जयपुर द्वारा परेशान करने की गरज से अनाधिकृत शिकायतों के आधार पर निलम्बन की कार्यवाही की जा रही है। जिसको लेकर हम राज्यपाल से मिलेंगे एवं इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण लेंगे।

Check Also

03 लाख 21 हजार तीन सौ तीन रुपये गौशाला सहयोगार्थ किए भेंट

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor 03 लाख 21 हजार तीन सौ तीन …