Breaking News

पृथ्वी को बचाने के लिए जैव विविधता जरूरी – डॉ अरुण कुमार तोमर

पृथ्वी को बचाने के लिए जैव विविधता जरूरी – डॉ अरुण कुमार तोमर

मालपुरा – 22 मई 2022 रविवार


आज 22 मई रविवार को केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर के ऑटोडोरियम में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2022 राज्य स्तरीय समारोह राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड जयपुर, केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, जैव विविधता प्रबंध समितियां टोंक के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि सदस्य सचिव राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड जयपुर के. सी. मीणा, अध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार तोमर, डीएफओ श्रवण कुमार रेड्डी, जिला परिषद् सदस्य छोगालाल गुर्जर, बनास योजना के लेखाराम जाट ने द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह के मुख्य अतिथि के. सी. मीणा ने कहा कि अगर धरती पर जैव विविधता को व्यवस्था नहीं होगी तो जीव जंतुओं का नाश होगा। पृथ्वी बच नहीं पाएगी इसलिए जैव विविधता होना आवश्यक है। संस्थान निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने कहा कि जैव विविधता से ही आज जीव जंतु जीवित है।

मनुष्य जीवन को बचाने के लिए पृथ्वी पर जैव विविधता आवश्यक है । सभी जीव एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। देवेन्द्र भारद्वाज ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉक्टर सतीश शर्मा ने जैव विविधता व मानव के अस्तित्व के बारे में जानकारी दी।

समारोह में आर. बी. शर्मा, डॉक्टर सत्यप्रकाश मेहरा, डॉक्टर हेमलता, नूर मोहम्मद कलदर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा के प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने जैव विविधता के बारे में जानकारी दी। महावीर मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया। सदस्य सचिव के.सी. मीणा कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आज सुबह जयपुर से साइकिल पर अविकानगर संस्थान पहुंचे तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

आशीष विजयवर्गीय टीम टोडारायसिंह की ओर से जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी गाने पर रंगारंग प्रस्तुति दी। कन्हैया लाल बैरवा ने कठपुतलियों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित लोगों को जैव विविधता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …