Breaking News

कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को नई दिशा प्रदान कर रहीं भाजपा सरकार – मंत्री कन्हैया लाल चौधरी

कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को नई दिशा प्रदान कर रहीं भाजपा सरकार – मंत्री कन्हैया लाल

नागौर। नारी शक्ति के समग्र विकास एवं कल्याण हेतु समर्पित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के एक वर्षीय सफल कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने आज नागौर से वीसीके माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय नारी सम्मेलन में पहुँच कर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास एवं समग्र कल्याण हेतु विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन योजनाओं में महिला स्वावलंबन, शिक्षा प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलें सम्मिलित हैं।

केबिनेट मंत्री ने नागौर में आयोजित विशेष महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों एवं कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया तथा डबल इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित महिला लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि प्रदेश की प्रत्येक महिला आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने, शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए, एवं समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करे। इस दिशा में हमारी सरकार निरन्तर प्रयासरत है। और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान कर रहीं हैं।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …