Breaking News

भगवान देवनारायण गौवंश के रक्षक और पालक थे – पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी

भगवान देवनारायण गौवंश के रक्षक और पालक थे – पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी

मालपुरा (टोंक)। आज नवीन मंडी गुर्जर महोल्ले से देवनारायण मंदिर से प्रथम डाक यात्रा देवनारायण मंदिर जोधपुरिया धाम के लिए हुई रवाना। पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने विधिवत पूजा अर्चना कर पदयात्रा को किया रवाना। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष का माला व शाल भेंट कर किया गया जोरदार स्वागत।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी ने कहा कि भगवान देवनारायण जोधपुरिया धाम की ख्याति पूरे भारत में ही नहीं अपितु विदेशों तक है। देवनारायण धाम जोधपुरिया में देश विदेशों से भक्तगण आते हैं। पालिकाध्यक्ष सोनी ने भगवान देवनारायण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देवनारायण गौ वंश के रक्षक थे। रोजाना सुबह उठकर गौ माता का दर्शन कर उनकी सेवा करते थे। इतना ही नहीं बताते हैं कि उनके पास 98000 गायें थीं।

गौ सेवक होने के साथ ही वे राज्य के शासक और महान योद्धा थे। उन्होंने अपने पराक्रम से अत्याचारी विदेशी शासकों से खूब लड़ाईयां लड़ी थीं और अपने शौर्य से उन्हें पराजित किया था। आठवीं शताब्दी में उन्होंने अजमेर में शासन किया था। उन्होंने देश में अरब घुसपैठ का जमकर प्रतिरोध किया था। आज भगवान देवनारायण के प्रति जन-जन की आस्था है। योगेश गुर्जर, राजेश चौहान ने दी जानकारी।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …