Breaking News

आमरन अनशन कर रहे बाबा अन्नपूर्णा उर्फ अंकित टाक को वाल्मिकी समाज ने दिया समर्थन।

आमरन अनशन कर रहे बाबा अन्नपूर्णा उर्फ अंकित टाक को वाल्मिकी समाज ने दिया समर्थन।

मालपुरा (टोंक) – मालपुरा को जिला बनाने को लेकर गांधी पार्क में बाबा अन्नपूर्णा उर्फ अंकित टाक का आमरन अनशन लगातार चल रहा है। जिसमे कल 9वें दिन वाल्मिकी समाज द्वारा अनशनकारी बाबा अन्नपूर्णा का स्वागत कर हौसला बढ़ाया व समर्थन दिया।  वाल्मिकी समाज की महिलाए व पुरुषो ने मालपुरा को जिला बनाओ आन्दोलन में पूर्ण रूप से साथ देने का भरोसा दिलाया। समाज के यूवाओ व महिलाओ ने मालपुरा जिला बनाओ के जमकर नारे लगाए।

इस मौके पर वाल्मिकी समाज के राजेश जमादार, तारा चंद गोयर, प्रेम चंद तेजी, रामदयाल गोयर, शिव प्रकाश गोयर, उमेश गोयर, भागचंद गोयर, अशोक बंधु, रवि गोयर, विजय गोयर, प्रेम चंद मंचल, गोरा गोयर, राहुल गोयर, शुभम मचल, उग्नता देवी, संजया देवी, पूजा देवी, सोना देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, सहित अनेक वाल्मिकी समाज के महिला पुरूष मौजूद रहे। अनशन कारी बाबा अन्नपूर्णा ने कहा यह लड़ाई सम्पूर्ण मालपुरा वासियों के हित की है। इसमें मालपुरा के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। इस मौके पर महावीर बडगुर्जर, रजनीश जैन, महफूज नकवी, पुर्व सरपंच प्रेम कंवर भी मौजूद रहे।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …