Chief Editor
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों का किया स्वागत।
मालपुरा (टोंक) – अदम्य साहस,शौर्य और वीरता के प्रतीक राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर मालपुरा थाने में मालपुरा तहसील के युवा साथियों के द्वारा पुलिस कर्मियों व अधिकारियों का माला साफा व मिठाई से स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश कुमार बैरवा व थानाधिकारी भूराराम खिलेरी ने स्वागतकर्ताओ का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बैरवा लावा,समाजसेवी ओमप्रकाश कल्याणपुरा,चैनराज राजपुरा,शारीरिक शिक्षक संपत लालावत,जीतराम बैरवा,शैतान गुर्जर, खुशीराम बैरवा,दीपक बैरवा व पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News