Chief Editor
अग्रवाल समाज चौरासी की नवीन कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण व सम्मान समारोह हुआ आयोजित।
मालपुरा (टोंक) –
अग्रवाल समाज चौरासी की नवीन कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण व सम्मान समारोह शनिवार को अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में आयोजित हुआ।
समारोह में अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित मुख्य संरक्षक हुकम चंद जैन निवाई, अध्यक्ष अनिल सुराशाही, मंत्री विनोद नेवटा, युवा परिषद के अध्यक्ष संजय संघी टोंक, महिला परिषद की अध्यक्ष इंदु मित्तल, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन जयपुर, महामंत्री गोविंद नारायण जैन, संरक्षक त्रिलोक चंद जैन, पूर्व प्रधान फागी सुकुमार जैन सहित अग्रवाल समाज चौरासी के विभिन्न ब्लॉकों के नवीन अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने, समाज हित में समाज का अधिक से अधिक योगदान प्राप्त करने पर अपने-अपने सुझाव दिए। समाज में विवाह के बाद विवाह विच्छेद की समस्या के निदान के लिए केन्द्रीय समन्वय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया।
तथा अग्रवाल समाज चौरासी के सदस्यों की जनगणना करने, संगठन को मजबूत करने तथा छोटे-छोटे गांव तक अग्रवाल समाज चौरासी से सदस्यों का जुड़ाव करने पर निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन, परिचय सम्मेलन, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित करने तथा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया।
इस दौरान महावीर सूराशाही, उपाध्यक्ष ताराचंद जैन कोटा, पवन जैन फागी, धर्म चंद जैन टोंक, चांदमल जैन देवली, भीलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट नवरत्न जैन, भागचंद जैन केकड़ी, गुणमाला जैन, मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार जैन, प्रवक्ता राकेश नेवटा, प्रकाश चंद जैन, हुकम चंद जैन, महावीर गोयल, महामंत्री गोविंद नारायण जैन, आशुतोष सिंघल, नरेन्द्र जैन टोडारायसिंह सहित अग्रवाल समाज चौरासी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News