Breaking News

बनास महोत्सव में लोक नृत्यों ने मोहा दर्शकों का मन।सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

बनास महोत्सव में लोक नृत्यों ने मोहा दर्शकों का मन।सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

टोंक, 23 दिसंबर।

जिला मुख्यालय के गांधी के खेल मैदान में चल रहे बनास महोत्सव में गुरुवार शाम रंगीलो राजस्थान लोककला सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन हुआ। लोक गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, जिला परिषद के सीईओ देशलदान सहित बहुत से आला अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सीकर की प्रकाश शर्मा ऐंड पार्टी की तरफ से प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बाड़मेर की गौतम परमार ऐंड पार्टी ने डेजर्ट सिंफनी प्रस्तुत किया। निवाई की रामप्रसाद ऐंड पार्टी ने कच्छी घोड़ी अलगोजा नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। निवाई की ही राजूलाल ऐंड पार्टी ने चरी नृत्य पेश किया, जिसमें नृत्यांगनाओं ने जलती आग वाली चरी अपने सिर पर रखकर नृत्य किया। उनके इस संतुलन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाली (पाली जिला) की रूपदास ऐंड पार्टी ने तेरहताली नृत्य पेश किया। यह नृत्य लोकदेवता बाबा रामदेव की आराधना में किया जाता है। नंदूभाई ऐंड पार्टी के सहरिया स्वांग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। छबड़ा (बारां) की तेजकरण ऐंड पार्टी ने चकरी नृत्य और निवाई की यशोदानंद ऐंड पार्टी ने मयूर नृत्य पेश किया। सीकर की प्रकाश शर्मा ऐंड पार्टी ने कृष्णारास फूलों की होली प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

Check Also

गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से …