Breaking News

विधायक का दावा 80 हजार वोटों से फिर जीत होगी।

विधायक का दावा 80 हजार वोटों से फिर जीत होगी।

मालपुरा (टोंक) –

आज 14 दिसम्बर बुधवार को जन आक्रोश यात्रा के समापन को लेकर मालपुरा डाक बंगले में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 16 दिसंबर को होने वाली जन आक्रोश यात्रा समापन समारोह को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ आवश्यक चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि भाजपा की 16 दिसम्बर को जनाक्रोश यात्रा के समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे।

विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने बैठक में मौजूद चारों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मालपुरा व टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की गलत जानकारी देकर राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा जनता को बरगला कर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने की कोशिश की जा रही है। विधायक ने सभी भाजपाइयों से भाजपा के विरोध में जनता को बरगलाने वाले लोगो का खुलकर सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र का मैं पहला विधायक ऐसा हूँ जिसने मालपुरा टोडारायसिंह में स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विकास के लिए 4 करोड़ रु दिए हैं।
विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेसी सरकार हर क्षेत्र में विफल हो चुकी है। आगामी चुनाव 2023 में पूर्ण बहुमत से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश का आमजन पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में गुंडागर्दी खुले आम हो रही है। प्रदेश में एक पुत्री के सामने उसके पिता को सरेआम गोली से मार दिया जाता है।

कांग्रेस के राज में एससी एसटी पर अत्याचारों की संख्या में वृद्धि हो गई है। महिलाएं और बच्चियां घर से निकलने में डर का अनुभव करने लगी है क्योंकि प्रदेश में खुले आम गुंडागर्दी की जा रही है। कांग्रेस सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ कर दिया जाएगा। लेकिन किसानों का कर्जा तो एक रुपया भी माफ नही हुआ उल्टा किसान कर्जदार हो गया।

प्रदेश में बिजली की दरों में लगातार वृद्धि हो रही है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का ध्यान रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई है। यहाँ तक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री योजना के तहत पैसे डाले जा रहे हैं। केंद्र सरकार के कारण किसानों की उपज के दाम में पहले की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों,गरीबों व दलितों की सरकार है।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विधायक ने दावा किया कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है। एक बार फिर 80 हजार मतों से जीत कर आऊंगा। मालपुरा टोडारायसिंह की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में एक नया इतिहास रचने वाली है।

प्रदेश की भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है। इस दौरान बैठक में यात्रा विधानसभा प्रभारी राजेश गुर्जर, यात्रा संयोजक संत कुमार जैन, यात्रा सह संयोजक नरेंद्र कुमार जैन, भाजपा शहर अध्यक्ष त्रिलोकचन्द जैन,राकेश शर्मा,नोरत बिलवाल,दिनेश विजय,चन्द्रप्रकाश नायक,नजरुद्दीन देशवाली,मनीष सोनी,महावीर सिंह काँटोली,सुरेंद्र सिंह राव,नोरतमल वर्मा सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

03 लाख 21 हजार तीन सौ तीन रुपये गौशाला सहयोगार्थ किए भेंट

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor 03 लाख 21 हजार तीन सौ तीन …