Breaking News

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 26 नवंबर व 3 दिसंबर को।

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 26 नवंबर व 3 दिसंबर को।

टोंक, 24 नवम्बर।

जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 26 नवंबर एवं 3 दिसंबर को स्कूल व कॉलेजों में कलस्टर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कलस्टर कैंप में 1 अक्टूबर 2022 को 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में बीएलओ एवं ऑनलाईन पोर्टल ऐप (वोटर हेल्पलाइन, वोटर पोर्टल) के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही 27 नवम्बर, रविवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मतदान केन्द्र पर बीएलओ मतदाता सूची में अशुद्ध को शुद्ध करेंगे एवं जिन मतदाताओं के आधार नंबर का मतदाता सूची में अंकन नहीं है उन मतदाताओं का आधार नंबर मतदाता सूची में अंकित करेंगे।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …