Chief Editor
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विकासोन्मुख संस्था को मिला सम्मान।
जयपुर – 
कट्स इंटरनेशनल व स्वीडिश सोसायटी फॉर नेचर कंजर्वेशन के द्वारा राज्यस्तरीय ग्रीन एक्शन वीक राजस्थान 2022 के तहत होटल गोल्डन टयूलिप में कार्यशाला का हुआ आयोजन। जिसमें विकासोन्मुख संस्थान के सचिव राजेश मालाकार व प्रोग्राम समन्वयक शारदा सैनी को जयपुर हेरिटेज महापौर मुनीश गुर्जर ने अवार्ड से सम्मानित किया। महापौर ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को कट्स व संस्था के द्वारा चलाए जा रहे ग्रीन एक्शन वीक अभियान से जुड़ने की बात कही।
संस्था इस अभियान को पिछले कई वर्षो से कट्स के साथ मिलकर संचालित कर रही है जिसमे किचन गार्डन, कबाड़ से जुगाड, पर्यावरण संरक्षण रैली, वार्ड वाईज महिला बैठके आदि गतिविधियों समिलित रही है।
कट्स इंटरनेशनल निदेशक जॉर्ज चेरियन ने पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं को अपनी भूमिका देने का आव्हान किया।
पृथ्वी से मनुष्य अपनी आवश्यकता से ज्यादा सेवाए लेने की वजह से पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है। जो आने वाले भविष्य में जीवन के संकट को अंकित कर रहा है। महिलाएं श्रष्टि निर्माण में अहम भूमिका में है इसलिए हमे इनको इस अभियान में आगे लाने की जरूरत है।
कार्यशाला में कट्स सह निदेशक दीपक सक्सेना प्रोग्राम ऑफिसर निमिषा शर्मा, राजदीप पारीक ने ग्रीन एक्शन वीक की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में राजस्थान के सभी जिला से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News