Breaking News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का तीन दिवसीय आवासीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का समापन।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का तीन दिवसीय आवासीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का समापन।

ब्यावर –

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का तीन दिवसीय आवासीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को राधाकुंज गार्डन में संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा का कार्य राष्ट्रवाद, अंत्योदय व गरीब के कल्याण के विचार का है। जिस सपनों को साकार करने का कार्य नरेन्द्र मोदी सरकार पिछले 8 वर्षो से निरंतर प्रयासरत रहकर गरीबों के कल्याण के लिए कर रही है।

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों ने जो सपना देखा है जो सकंल्प लिया वह हमारे लिए मन्त्र है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने किया। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में फिर से भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

शिविर में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक , प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री हेमराज गंगवाल, शोभा चौहान, ललित लकवाल, संजय चंदेल, मुकेश किराड, लक्ष्मण वढेरा, ओमप्रकाश जैदिया, सुमन मेहरा, बीएल भाटी, प्रमिला कुण्डारा, सुरेश सिंडल, सन्तोष बैरवा, राजपाल सामरिया, किरण डांगी सहित सभी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रभारी, कार्यक्रम संयोजक सहित सभी भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Check Also

घर-घर जाकर किया जा रहा SIR का कार्य, वार्ड 2 की कालबेलिया बस्ती में बीएलओ ने भरे परिगणना प्रपत्र

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor घर-घर जाकर किया जा रहा SIR का कार्य, …