Breaking News

नेहरू युवा केन्द्र टोंक ने विजेताओं का किया सम्मान।

प्रतियोगिता में विजेता का सम्मान किया,प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती – नेहरू युवा केन्द्र टोंक

08 जुलाई 2021 को
स्थान : जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र टोंक राज.

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त शासी संस्था के नेहरू युवा केन्द्र टोंक के नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर मालपुरा द्वारा सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
गुरुवार को नेहरू युवा केन्द्र टोंक जिला कार्यालय पर ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के शासी निकाय सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सैन,जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार, लेखा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव , मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, गिरधारी ठागरिया ने पहले वर्ग में प्रथम स्थान अर्णव सिंह प्रजापत, द्वितीय स्थान रामदेव वर्मा दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान खुशीराम सैनी को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शासी निकाय सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सैन ने कहा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करना बहुत जरूरी है। योग को जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने सभी विजेताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती उन्हें सिर्फ तरासने की जरूरत होती है ।
कार्यक्रम में नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर का योग दिवस पर सराहनीय कार्य करने पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर टोंक जिले के सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक उपस्थित रहे है।

Check Also

फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन पर खड़े हुए गंभीर सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor फर्जी पट्टों से जुड़ा मामलाः नगर पालिका प्रशासन …