Chief Editor
अविकानगर संस्थान में ब्रीडिंग के लिए भेड़ बिक्री शुरू, किसान देख-परख कर खरीद सकेंगे
मालपुरा (टोंक)। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में ब्रीडिंग के लिए नर व मादा भेड़ों की बिक्री उपलब्ध कराई गई है। संस्थान के एजीबी विभाग के सेक्टर-15 पाटनवाड़ी भेड़ तथा सेक्टर-13 अविकालीन एवं मालपुरा नस्ल की भेड़ें किसानों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।

जो किसान भाई भेड़ खरीदना चाहते हैं, वे सेक्टर-15 में वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. एसएमके थिरूमरान (मो. 8939598165) तथा सेक्टर-13 में वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. राजीव कुमार (मो. 9414045616) से संपर्क कर सकते हैं। किसान सेक्टर पर पहुंचकर पशुओं का निरीक्षण कर अपनी पसंद के अनुसार भेड़ खरीद सकते हैं।
संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सभी पशु स्वस्थ हैं और उनकी कीमत आयु के अनुसार तय की जाएगी। पशुओं का भुगतान संस्थान के खाते में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमर सिंह मीना ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी पसंद के पशु प्राप्त करने के लिए जल्द ही दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News