Breaking News

बैरवा महासभा व समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

बैरवा महासभा व समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

टोंक 18 जनवरी।

टोंक जिले में मालपुरा एसडीएम की ओर से शिकायतकर्ता से अभद्रता करने के मामले को लेकर दलित समाज के लोगों ने कल टोंक कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मालपुरा समेत जिलेभर से आए दलित समाज सहित अन्य समुदाय के लोगों ने मालपुरा एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ एपीओ करने की मांग की। साथ ही टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को अखिल भारतीय बैरवा महासभा शाखा मालपुरा टोडारायसिंह ने मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …