Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा बने जार के मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा बने जार के मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

मालपुरा (टोंक)। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत प्रदेश स्तरीय संगठन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने मालपुरा के वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जार के प्रदेशाध्यक्ष हरिबल्लभ मेघवाल द्वारा की गई। प्रदेशाध्यक्ष ने महेश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली व सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महेश शर्मा का पत्रकारिता में वर्षों का अनुभव, निष्ठा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण इस पद के लिए उन्हें उपयुक्त बनाता है। महेश शर्मा की नियुक्ति से मालपुरा पत्रकार समुदाय में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। यह नियुक्ति क्षेत्र में पत्रकारिता को और अधिक सशक्त व संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Check Also

स्पीड पोस्ट से पहुँचा सनसनीखेज आरोपपत्र, पालिका अध्यक्ष – ईओ – बाबू पर 65 लाख के राजकोषीय नुकसान व घूसखोरी के गंभीर आरोप

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor स्पीड पोस्ट से पहुँचा सनसनीखेज आरोपपत्र, पालिका अध्यक्ष …